View also

BTEUP 2023: जारी हुआ बीटीई यूपी ऑड सेमेस्टर का रिजल्ट, bteup.ac.in पर तुरंत करें चेक

BTEUP Odd Semester Result 2023:बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश ने 18 अप्रैल, 2023 को बीटीईयूपी ऑड सेमेस्टर रिजल्ट 2023 घोषित किया है। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट bteup.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

BTEUP 2023, BTEUP Odd Semester Result 2023: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP)ने पॉलिटेक्निक ऑड सेमेस्टर का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

Advertisement

BTEUP Odd Semester Result 2023, Sarkari Result 2023: बीटीई यूपी रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP)ने पॉलिटेक्निक ऑड सेमेस्टर का रिजल्ट आज यानी 18 अप्रैल को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा (BTEUP Exam 2023) में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BTEUP Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

Advertisement

टेक्निकल एजुकेशन एजुकेशन द्वारा ऑड सेमेस्टर परीक्षा / विशेष बैक पेपर परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 25 फरवरी तक 250 केंद्रों पर किया गया था। वहीं, बोर्ड ने बीटीई यूपी ऑड सेमेस्टर यानी पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर का रिजल्ट आज एक साथ जारी किया है।BTEUP Odd Semester Result 2023: इतने स्टूडेंट्स रहे सफलमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑड सेमेस्टर परीक्षा के लिए कुल 1,78,691 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 1,74,951 ही परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि कुल 93,190 अभ्यर्थियों परीक्षा में सफल रहे। जबकि, 74,507 अभ्यर्थियों ने बैक पेपर पास किया है।

How to download BTEUP Odd Semester Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.inपर जाएं।
  • फिर बीटीई यूपी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BTEUP Odd Semester Result 2023: रिचेकिंग का मिलेगा मौका

Advertisement

बीटीई यूपी पॉलिटेक्निक ऑड सेमेस्टर रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र रिचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.